छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में 5 ऐसी जगह जहाँ आपको जरूर घूमना चाहिये ।

जिला मुख्यालय से दुरी 47 कि.मी. है| यह खैरागढ़ कवर्धा मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर है| माना जाता है कि इस मंदिर कि स्थापना गोंड राजा डोंगेश्वर खुसरो ने की थी, यह मंदिर एक पहाड़ी पर स्थित एवं यह स्थान प्राकृतिक सौन्दर्य से भरपूर है| चारों तरफ पहाड़ियां और जंगल का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिलता है। यह समारोहों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य स्थल है|  

Top 5 Tourist Places in Khairagarh District ( खैरागढ़ में घूमने लायक जगह )

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now




1.) बैतालरानी घाटी -

दोस्तों बैतालरानी घाटी काफी सुंदर जगह है यह एक सड़क है जो घाटी में बना हुआ है यहाँ से आपको पहाड़ों का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा । 


जब आप बरसात और बसंत ऋतू में जाएंगे आपको चारों तरफ हरियाली ही हरियाली देखेने को मिलेगा इधर की गांव नहरे काफी खूबसूरत है जो आपकी मन को मोह लेगा ।
यहां आपको जरूर जाना चाहिए ।

खैरागढ़ शहर से बैतलरानी घाटी करीब 16 किमी दूर है

2.) छिंदारी डैम -

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

छिंदरी बांध बैतलरानी घाटी के पास ही स्थित है यह एक प्रमुख प्राकृतिक पर्यटन स्थल है। दोस्तो यह छिंदरी बांध चारों तरफ से पहाड़ों और जंगलों से घिरा हुआ है।


यहां पर आकर बहुत अच्छा लगता है। यहां पर बरसात के समय में पानी ओवरफ्लो होकर बहता है, जिसका दृश्य काफी सुंदर रहता है। यहां पर आप आकर पिकनिक मना सकते हैं। यह बांध खैरागढ़ में छुई खदान ब्लॉक में स्थित है। 

यह खैरागढ़ शहर से 12 किमी दूर है ।

3.) प्रधान पाठ बैराज खैरागढ़

प्रधान पाठ बैराज खैरागढ़ का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां पर आपको एक सुंदर जलाशय देखने के लिए मिलता है। 

यह जलाशय चारों तरफ से पहाड़ियों से घिरा हुआ हैं। यह बैराज खैरागढ़ से करीब 17 किमी दूर है यहा पर आप पिकनिक भी कर सकते है

4.) डोगेश्वर महादेव मंदिर खैरागढ़

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तो डोंगेश्वर महादेव मंदिर खैरागढ़ का एक धार्मिक स्थल है। यह मंदिर शिव भगवान जी को समर्पित है। यहां पर आपको एक गुफा देखने के लिए मिलती है। इस गुफा में पानी बहता रहता है। गुफा में शिवलिंग विराजमान है। यह गुफा प्रकृति के बीच में स्थित है। 


यहां के प्राकृतिक नजारे बहुत ही मंत्रमुग्ध करने वाले रहते हैं। आप यहां पर आकर अपना अच्छा समय बिता सकते हैं। डोंगेश्वर महादेव मंदिर खैरागढ़ में गंडई के पास में स्थित है। यहां पर आपको चारों तरफ पहाड़ियां और जंगल का सुंदर दृश्य देखने के लिए मिल जाता है। 
यह खैरागढ़ के पास गंडई के पास है

◆ और पढ़े......

● 
● 
●  

5.) शिव मंदिर घटियारी खैरागढ़

WhatsApp Group Join Now
Instagram Group Join Now

शिव मंदिर घटियारी गंडई का एक प्राचीन मंदिर है। यहां पर आपको काफी प्राचीन मंदिर के अवशेष देखने के लिए मिलते हैं। यहां पर आपको प्राचीन मूर्तियां देखने के लिए मिल जाती है। यह मंदिर छत्तीसगढ़ पुरातत्व विभाग के द्वारा संरक्षित किया गया है। यह मंदिर  गंडई नगर से 3 किलोमीटर दूर में स्थित है।
इस मंदिर के पास में एक तालाब भी बना हुआ है, जिसे घटियारी तालाब कहते हैं। मंदिर में आपको मंडप, अंतराल खंड और गर्भ ग्रह देखने के लिए मिलता है। यह मंदिर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। मंदिर के गर्भ गृह में जलहरी पर शिवलिंग स्थापित है। यहां पर आपको नंदी, गणेश, भैरव की प्रतिमाएं देखने के लिए मिल जाती है। यह मंदिर नागवंशी राजाओं के शासनकाल में 10वीं से 11वीं सदी ईस्वी में बनाया गया था। आप यहां पर आकर घूम सकते हैं। यह खैरागढ़ में घूमने के लिए अच्छी जगह है यहाँ आप जरूर जाना ।

यह खैरागढ़ के पास गंडई के पास है।

दोस्तो आशा करता हू की आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा अगर आपको इसके रिकॉर्डिंग कोई जानकारी चाहिए या आपका कोई कमेंट हो जिससे हम अपनी आर्टिकल को और भी बेहतर बना सकें तो प्लीज नीचे कमेंट बॉक्स पर कमेंट कीजिएगा।